मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पीड़ित के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी ने मुझे फंसाया। 4 साल तक संबंध बनाए। 2 बार गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। फिर गुपचुप तरीके से 25 अप्रैल को प्रयागराज में शादी रचा ली। सोशल मीडिया के दोस्त के जरिए मैंने उसकी शादी की तस्वीरें देखी। इस बारे में उससे पूछा तो आनकानी करने लगा। 4 मई को वह वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंची और सिपाही के खिलाफ FIR कराई। पुलिस ने सिपाही को पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश करेगी। गाजीपुर रिजर्व पुलिस लाइन के RI आरके तिवारी ने बताया- सिपाही प्रशांत राय 2 साल से मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इस्कॉर्ट में तैनात था। उसके खिलाफ जांच की जा रही है। 4 साल से अफेयर, 2 साल से साथ रहती थी युवती सिपाही ने पुलिस से जुर्म कबूला पुलिस के मुताबिक, युवती 4 मई को सारनाथ थाने पहुंची। आपबीती बताई। सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद सिपाही को थाने पर बुलाया। सिपाही अपने बड़े भाई कमल नारायण राय के साथ थाना सारनाथ पहुंचा। पुलिस ने मामले में सिपाही से सवाल किए गए। साथ ही युवती के साथ खिंचाए फोटो भी दिखाए। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ——————– ये खबर भी पढ़ें 13 मिनट में 52 लाख लूटने वाले 2 डकैत अरेस्ट:UP से दबोचकर सूरत ले गई पुलिस; SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती की थी यूपी में अयोध्या और गोंडा से 2 बदमाशों को गुजरात क्राइम ब्रांच (DCB) ने दबोचा है। इनकी पहचान अयोध्या के रहने वाले शुभम कुमार और गोंडा के विकास सिंह के रूप में हुई है। दोनों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 अप्रैल को सूरत SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती डाली थी। सबके चेहरे खुले थे। हाथ में पिस्टल थी। 13 मिनट में 52 लाख रुपए लूट लिए थे। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *