मां भगवती क्लब करेगा जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह 26 को

लुधियाना| धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय संस्था मां भगवती क्लब की ओर से 26 अप्रैल को एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम कैलाश चौक के पीछे स्थित कपूर टैंट व धर्मशाला, सिविल लाइन में होगा। इस मौके पर क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का, मंजू सिक्का, संरक्षक हेमंत सेठी, महासचिव भरत गोयल, कैशियर पवन कपूर और उपाध्यक्ष जगदीश कपूर कुक्की मौजूद थे। इस मौके पर सहयोगी श्री गुरु नानक परिवार की ओर से पवन, रंजना वर्मा, पवन शिवानी पुनयानी, अमित राधिका सहगल तथा स्टैण्डर्ड वूलन के कपिल तलवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *