मोर पंखों से सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लुधियाना| जोशी नगर हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में 1332वें हवन यज्ञ और श्रृंखलाबद्ध संध्या चौकी का आयोजन हुआ। विशेष आकर्षण संकट मोचन हनुमान जी के साथ बाबा खाटू श्याम जी का अलौकिक स्वरूप रहा। बाबा का दरबार मोर पंखों से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।प्रसिद्ध भजन गायक कुमार गौरव ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। उन्होंने बालाजी महाराज की स्तुति के साथ खाटू श्याम जी के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित किए। पूरे परिसर में समय समय पर हारे के सहारे की जय और जय श्री बालाजी के जयकारे गूंजते रहे।कमेटी के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान ने भक्तों ने बताया कि 27 मई को मंदिर का 22वां वार्षिक स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। अंत में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सौरव जैन, सोमनाथ मड़कन, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *