मोहाली के पार्क में दो महिलाएं नशे में बेसुध मिलीं:पुलिस ने पिलाया जूस, होश में आने पर माफी मांग छूटी; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मोहाली के फेज-6 स्थित मैंगों गार्डन में दो महिलाएं नशे में बेसुध हालत में पड़ी मिलीं। महिलाओं की हालत इतनी खराब थी कि वे कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं। ऐसा लग रहा था जैसे उनमें जान ही नहीं बची हो। लोगों ने तुरंत इलाके के पूर्व पार्षद आरपी शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना वीरवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के मुंह पर पानी के छींटे मारे, जिसके बाद दोनों को होश आया। होश में आने के बाद दोनों ने पुलिस को लिखित माफीनामा दिया कि उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी, जिससे उनकी सेहत बिगड़ गई। अभी यह दोनों मोहाली जिले के गांव बलौंगी में रहती हैं। पुलिस का कहना है यह महिलाएं लोगों के घरों में काम करती है। मामला तीन पॉइंट में 1. यह घटना मोहाली के फेज-6 में स्थित मैंगों गार्डन की है, जहां आमतौर पर लोगों की काफी चहल-पहल रहती है। दोनों महिलाएं नेपाली हैं और बलौंगी इलाके में रहती हैं। 2. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों महिलाओं की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई। पुलिस ने उनके मुंह पर पानी के छींटे मारे और बाद में जूस पिलाया, जिससे वे होश में आईं। 3. फेज-6 पुलिस चौकी के इंचार्ज नवदीप सिंह ने बताया कि लोगों की सूचना पर दोनों महिलाओं को चौकी ले जाया गया। लिखित बयान देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *