राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाने के बाद शुक्रवार को राघव चड्ढा को सभापति ने बोलने का मौका दिया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तंज कसा। उस समय AAP के सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल व संदीप पाठक भी राज्यसभा में मौजूद थे। राघव चड्ढा को सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हरिवंश सिंह को तीसरी बार उपसभापति बनने पर बधाई देने का समय दिया। राघव चड्ढा ने 1 मिनट 50 सेकेंड तक भाषण दिया। उन्होंने एक बार भी अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया। राघव चड्ढा ने कहा जिस पार्टी से मैं संबंधित हूं, उसके नेता और नवनियुक्त उपनेता भी सदन में मौजूद नहीं हैं। मैं हाल ही में हटाया गया उपनेता हूं और मैं सदन में मौजूद हूं। मुझे बोलने का अवसर देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। दरअसल, जब उपसभापति को तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी जा रही थी, उस समय AAP के नेता सदन संजय सिंह और उपनेता सदन अशोक मित्तल सदन में मौजूद नहीं थे। पंजाब की AAP सरकार ने राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। चड्ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी। चड्ढा बोले- हरिवंश से रहा खट्टा-मीठा रिश्ता
राघव चड्ढा ने कहा कि हरिवंश के साथ मेरा रिश्ता खट्टा मीठा रहा है। खट्टा तब जब हम समय से ज्यादा बोलते थे और मीठा तब जब हम इनके कहने के अनुसार तय समय पर भाषण खत्म कर देते थे। मेरा प्रयास होगा कि तीसरे टर्म में इनके साथ सिर्फ मीठा रिश्ता बनाया जाएगा। राघव चड्ढा मामले में अब तक क्या-क्या हुआ ——————— ये खबरें भी पढ़ें… AAP मंत्री-2 पार्टनरों पर ED रेड, लुधियाना-जालंधर, गुरुग्राम-चंडीगढ़ में 13 ठिकाने खंगाल रही टीमें; CM बोले- लोकतंत्र की हत्या पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दिग्गज मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड हुई है। जांच एजेंसी की टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर (कोठी नंबर- 3311) में पहुंच गईं। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जिस वक्त रेड हुई, मंत्री घर पर नहीं थे। (पढ़ें पूरी खबर)