मोहाली में आधी रात सेक्स रैकेट पकड़ा:7 बंगाली लड़कियां मिलीं, होटल के स्टाफ के 5 मेंबर भी पकड़े गए

मोहाली के जीरकपुर के एक होटल में सेक्स रैकेट को पकड़ा गया। पुलिस ने आधी रात में रेड, तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस को मौके पर सात लड़कियां मिलीं। उनसे जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह कोई अधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं कराईं, जिसके पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़ी गई लड़कियां पश्चिम बंगाल बताई जा रही हैं। इसके साथ ही पुलिस ने होटल से पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया है, जो उसकी होटल में काम करते थे। पुलिस ने कहा कि होटल को लेकर लगातार अनैतिक काम करवाने की शिकायतें मिल रही थीं, इसी के बाद अब रेड की गई। लंबे समय से अवैध सेक्स रैकेट चल रहा था जानकारी के अनुसार, जीरकपुर के एके ग्रैंड होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है और यहां बाहरी राज्यों से लड़कियों को लाया गया है। सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। एएसपी गजलप्रीत कौर के नेतृत्व में जीरकपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने होटल पर अचानक छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल की रेड के दौरान पुलिस ने मौके से सात लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और होटल के पांच स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से अधिकतर पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और लड़कियों को यहां तक कैसे लाया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ इनमोरल ट्रैफिकिंग (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे गिरोह के लिंक खंगाल रही है। होटल में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि इस होटल का नाम पहले भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है और इसके खिलाफ दो केस पहले दर्ज हो चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 और 112 भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *