चंडीगढ़ के युवकों की कार खाई में गिरी, 2 मरे:6 सवार थे, 4 हादसे से थोड़ी देर पहले उतरे; शिमला में पार्किंग के वक्त बेकाबू हुई

हिमाचल प्रदेश में शिमला के समरहिल में एक कार खाई में जा गिरी। जिसमें में दो लोगों की मौत हो गई। कार में 6 लोग सवार थे। इसमें 4 लोग नीचे उतर गए। इसके बाद ड्राइवर व एक व्यक्ति कार को पार्क करने लगे। इसी बीची उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे कार सीधी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे अफर-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना, जिसके पुलिस ने उसने शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान ड्राइवर बारा सिंह और गुरुमीत सिंह के नाम से हुई है, जो चंडीगढ़ के मलोया कॉलोनी के रहने वाले हैं। एसपी गौरव सिंह के अनुसार- बीती रात को समरहिल के MI रूम के पास इनकी कार नंबर CH01CY-1933 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है।
गाड़ी में 6 सवार थे, 4 कुछ समय पहले उतरे जानकारी के अनुसार, सोमवार रात छह लोग एक कार में सवार होकर सामान लेकर शिमला की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान वे एक जगह गाड़ी पार्क करने के लिए रुके। कार में कुल छह लोग थे, जिनमें से चार लोग गाड़ी रुकने से कुछ सेकेंड पहले ही नीचे उतर गए। इसके बाद ड्राइवर बारा सिंह और गुरमीत सिंह गाड़ी को पार्क करने के लिए मोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। संतुलन बिगड़ने के कारण कार सीधे सड़क किनारे से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव खाई से बाहर निकाले हादसा रात करीब 10 बजे से 11:30 बजे के बीच हुआ। कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जो चार लोग पहले ही गाड़ी से उतर चुके थे, वे सुरक्षित रहे और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने देर रात दोनों लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अगले दिन दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम आईजीएमसी शिमला में कराया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
*************** पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी: 3 की मौत, बच्चों समेत 32 घायल; चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालाजी जा रहे थे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार को पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छोटे बच्चे समेत 32 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। 6 लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि सात का उपचार देहरा अस्पताल में चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *