यमुनानगर सड़क हादसे में 3 बेटियों के पिता की मौत:वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; खेत से लौट रहा था, इकलौता बेटा था

यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन निवासी नागल धोली के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों का पिता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खेती-बाड़ी का काम करता था अमन सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्च्युरी में रखवाया, जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अमन अपने पिता की मौत के बाद खेती-बाड़ी का काम करता था। बाइक पर खेत से लौट रहा था बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 8 बजे वह बाइक पर अकेला खेत से लौट रहा था। इसी दौरान कलेसरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति ने अमन की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। सिर में आई गहरी चोट, बाइक क्षतिग्रस्त सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अमन के सिर में गहरी चोट आई थी और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिजन उसे तुरंत रादौर अस्पताल लेकर गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवा दिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *