युवक की 20 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या:झज्जर में बोलेरो से आए हमलावर, घर के बाहर घेर कर मारा; झलनी हुआ पूरा शरीर

हरियाणा के झज्जर जिले के सुबाना गांव में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। वारदात उस समय हुई, जब हितेश अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 युवकों ने आते ही उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां लगने से हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से वारदात के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं। मोबाइल पर बात कर रहा था हितेश पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो उसके पास आकर रुकी। इतना हितेश कुछ समझ पाता, बोलेरे से 3-4 युवक उतरे और उस पर ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिए। मौके पर मौत, छलनी हुआ पूरा शरीर करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। हितेश का पूरा शरीर छलनी हो गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोलियां की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीमें दौड़ी, अस्पताल में डेड घोषित मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। तुरंत ही खून से लथपथ पड़े हितेष को उठाकर झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *