ब्रेन डेड युवक के हार्ट-लिवर लेकर निकली सेना:रोहतक से दिल्ली-चंडीगढ़ तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 3 दिन पहले गड्‌ढे की वजह से हुआ हादसा

हरियाणा के भिवानी जिले में ब्रेन डेड घोषित किए गए 28 वर्षीय सिंचाई विभाई के कर्मचारी विशाल के अंग दान की प्रक्रिया हुई। रोहतक के पीजीआईएमएस ( PGIMS ) में शनिवार अल सुबह यह प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद उसके हार्ट और लिवर को सेना की टीमें लेकर रवाना की गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल के मुताबिक, विशाल का हार्ट सुबह 7:32 पर दिल्ली मणिपाल हॉस्पिटल के लिए भेजा गया है, जो रोहतक से दिल्ली मात्र 45 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, आर्मी की दूसरी टीम लिवर लेकर आरआर हॉस्पिटल दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके अलावा कमांड चांदी आर्मी हॉस्पिटल चंडीगढ़ के लिए एक किडनी लेकर आर्मी की तीसरी टीम हेलीकॉप्टर से जाएगी। बता दें कि 13 मई को बाइक हादसे में विशाल के सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद पीजीआई में टेस्ट करवाए गए, जहां उसे ब्रेन डेड घोषित किया गया। परिवार के अंगदान करने वाले निर्णय से कई लोगों को नई जिंदगी मिलेगी। युवक विशाल के अंगों को दिल्ली-चंडीगढ़ भेजने के कुछ PHOTOS…. कौन है विशाल, जिसके अंगों से कई लोगों को नई जिंदगी मिलेगी… क्या है ब्रेन डेड, दूर करें भ्रम सोटो के नोडल अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि आमजन में सबसे बड़ा भ्रम ब्रेन डेड को लेकर है। लोग इसे कोमा समझ लेते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि ब्रेन डेड मृत्यु की कानूनी और चिकित्सकीय रूप से पुष्टि है। इसमें ब्रेन स्टेम डेथ होती है। वेंटिलेटर पर सिर्फ दिल कुछ घंटे या दिन धड़कता है, क्योंकि उसे मशीन से ऑक्सीजन मिल रही है। मशीन हटाते ही दिल की धड़कन रुक जाती है। ऐसे में अंगदान ही एकमात्र विकल्प है। एक डोनर बचा सकता 8 जीवन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान से करीब 8 लोगों की जान बचाई जा सकती है। देश में हर साल करीब 5 लाख लोग अंगों के इंतजार में दम तोड़ देते हैं। हर 10 मिनट में इस सूची में एक नया नाम जुड़ जाता है। पीजीआई रोहतक से पहले भी तीन बार अंगदान की प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है। कमांड हॉस्पिटल चंडी मंदिर में भर्ती सैन्य अधिकारी की पत्नी और पानीपत के रहने वाले 16 वर्षीय हर्ष के अंगदान किए गए थे। परिवार की अपील, आगे आएं लोग युवक विशाल के पिता ने कहा कि बेटा तो चला गया, पर उसका जाना बेकार नहीं जाएगा। उसके अंगों से किसी मां का बेटा बच जाएगा, किसी बच्चे को पिता मिल जाएगा, तो हमारे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम चाहते हैं कि हमारे जैसे और परिवार भी यह कदम उठाएं। युवक की पत्नी ने कहा कि उसका पति हमेशा देश की भलाई के लिए सोचता था और आज जाते जाते भी अपने देशवासियों के काम आ गया। ———————- ये खबर भी पढ़ें… रोहतक PGI से पहली बार ऑर्गन एयरलिफ्ट:एक्सीडेंट में लड़के का ब्रेनडेड हुआ, परिवार ने अंग दान किए; किडनी आर्मी जवान की पत्नी को लगेगी रोहतक PGI में 16 वर्षीय लड़के के ऑर्गन डोनेट किए गए। युवक का सड़क हादसे में ब्रेन डेड हो गया था। रविवार को उसकी एक किडनी पंचकूला स्थित चंडी आर्मी अस्पताल भेजी गई। यह पहली बार है जब रोहतक PGI से किसी ऑर्गन को एयरलिफ्ट किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *