यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट, दोनों पैरों में लगी गोली

गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में दौड़ाकर गोली मारी। इसके बाद घायल को पुलिसकर्मी कंधों पर टांगकर गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और चोरी किए 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। 15 अप्रैल की रात में युवक ने 7 साल की बच्ची को अगुवा कर रेप किया था, विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई, साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था कानपुर के बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले में रविवार सुबह पोस्ट मास्टर का शव दोस्त के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे और कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के विरुहुन गांव स्थित डाकघर में तैनात थे। वह घर जाने के लिए बिल्हौर में अपने दोस्त रोहित के कमरे पर ठहरे हुए थे। दोस्त रोहित ने बताया कि शनिवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद सौरभ पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चला गया। रविवार सुबह दरवाजा अंदर से बंद मिला और कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखने पर सौरभ फंदे से लटका मिला। दोस्तों के मुताबिक, सौरभ सट्टे में पैसे हार गया था और कर्ज में डूबा हुआ था। उसने अपना मोबाइल भी बेच दिया था और दूसरों का फोन इस्तेमाल करता था। शनिवार रात जिस मोबाइल से उसने बात की थी, उस पर किसी का धमकी भरा मैसेज आने की भी बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर… कोडीन-कफ-सिरप मामला, अमित टाटा-अमित यादव की मिली न्यायिक रिमांड:ऑनलाइन पेशी के बाद वाराणसी कोर्ट का आदेश, दर्ज हैं दो मुकदमे लखनऊ जेल में बंद कोडीन कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सबसे करीबी अमित सिंह टाटा और अमित यादव की 14 दिन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर दी है। अब इन्हें लखनऊ से वाराणसी लाया जाएगा। वाराणसी के कोतवाली थाने में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों आरोपी हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 2 मई निर्धारित किया है। यह आदेश अपर जिला जज एफटीसी मनोज कुमार की अदालत ने दिया। पढ़ें पूरी खबर… महराजगंज में बहन को 3 भाइयों ने मार डाला, प्रेमी के साथ पकड़ लिया था महाराजगंज में बहन को प्रेमी के साथ देखकर तीन भाइयों ने रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। प्रेमी को भी जमकर पीटा। फिर बहन को नदी किनारे ले जाकर जला दिया। घायल प्रेमी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के घरवाले रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने घर से 25 मीटर दूर रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। रात में प्रेमी उसके कमरे में चला गया। इसी बीच परिजन घर लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आक्रोशित भाइयों ने शॉकर रॉड से बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान वह कह रहा था- तुमने मेरी इज्जत को तार-तार कर दिया, अब समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *