राजस्व-मंत्री जगत सिंह नेगी कल से किन्नौर के दौरे पर:शहीद स्मारक का शिलान्यास, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से करेंगे मीटिंग

हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 9 से 15 अप्रैल, 2026 तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे, जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। अपने प्रवास के पहले दिन, 9 अप्रैल को मंत्री नेगी छोटा कम्बा से बन रही वैकल्पिक संपर्क सड़क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, वे भावानगर में निचार ब्लॉक के प्रभारियों और ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे, जहां वे जन-समस्याएं भी सुनेंगे। इसी दिन, वे निगुलसरी में शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास भी करेंगे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 10 अप्रैल को 10 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री पूह विकास खंड की मूरंग तहसील के मूरंग झूला में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 11 अप्रैल, 2026 को मंत्री नेगी पूह ब्लॉक के प्रभारियों और ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत, वे स्पीलो गांव के लिए संपर्क सड़क का शुभारंभ करेंगे और स्पीलो बाजार में निर्मित पार्किंग का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ करेंगे मीटिंग 12 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांगपिओ में पूह ब्लॉक के प्रभारियों और ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ एक और बैठक करेंगे। इस बैठक में भी वे जन-समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे। बागवानी मंत्री 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में साडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 02 बजे, वे अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग करच्छम और कल्पा के अधिकारियों के साथ-साथ अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ और पूह के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जगत सिंह नेगी 14 और 15 अप्रैल, 2026 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के किन्नौर प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *