रेवाड़ी में स्कूल बस और कैंटर की टक्कर:दोनों ड्राइवर घायल, 20 बच्चे सवार थे; टूर पर जा रहे थे राजस्थान के छात्र

रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई है। हादसा मैसानी बैराज के पास हुआ। हादसे के समय बस में 20 बच्चे सवार थे। बस से टकराने के बाद आयशर कैंटर पलट गया। घटना के बाद मौके पर हा-हाकार मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस और कैंटर ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली टूर पर जा रही थी स्कूल बस जानकारी के अनुसार राजस्थान में बहरोड के राठ इंटरनेशन स्कूल के बच्चे स्कूल बस में सवार होकर दिल्ली टूर पर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास खलियावास में कैंटर और स्कूल बस में टक्कर हो गई। जिसके बाद कैंटर पलट गया। सभी बच्चे सुरक्षित, ड्राइवर घायल धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने कहा कि बहरोड राजस्थान की स्कूल बस में सवार होकर बच्चे दिल्ली गुरुग्राम टूर पर जा रहे थे। टक्कर के बाद कैंटर पलट गया। बस में सवार बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे में घायल बस और कैंटर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *