रेवाड़ी में CA के ऑफिस में ED की रेड:2 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, कई बड़ी कंपनियों-व्यापारियों का काम देखता है

रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भाड़ावास गेट के पास कई कंपनियों और कारोबारियों का काम संभालने KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी में रेड की। टीम ने सीए के ऑफिस को अंदर से बंद करने के बाद घंटों दस्तावेजों की जांच की। आयकर की टीम मकान के अंदर रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है। KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाले सीए सतीश के ऑफिस पर सुबह के समय करीब 6 बजे ही ईडी की टीम पहुंच गई। 2 वाहनों में आए टीम के सदस्यों के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद है। टीम ने ऑफिस में प्रवेश करने के बाद अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सीए के दस्तावेजों की जांच शुरू की गई। कारोबारियों में हड़कंप जैसे ही KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी के ऑफिस पर ED की रेड की सूचना का पता चला, कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रेड किस मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि एसकेजी टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाला सीए कई बड़ी कंपनियों और फर्मों के टैक्स संबंधी कार्यों को देखता है। प्रवर्तन निदेशायल रेड सीए के साथ किसी कंपनी के टैक्स संबंधी मामले को लेकर भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *