रोहतक में अधेड़ ने जहर खाकर किया सुसाइड:सुसाइड नोट बरामद; पुत्रवधू पर परेशान करने का लगाया आरोप

रोहतक जिले के गांव सुनारिया में एक अधेड़ व्यक्ति ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर परिजन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव सुनारिया के प्रीतम पुत्र गंगाराम के रूप में हुई। गंगाराम खेती गाड़ी का काम करता था, जबकि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमित, जिसकी शादी करीब 12 साल पहले गांव भटगांव की सविता के साथ हुई। वहीं छोटे बेटे हंसराज की अभी शादी नहीं हुई है। शादी के बाद से ही अमित की पत्नी सविता व उसके मायके वाले परेशान कर रहे थे। अक्सर झूठी शिकायत देती थी सविता अमित ने बताया कि उसकी पत्नी सविता अक्सर पुलिस में झूठी शिकायत देकर परेशान करती थी। कभी मारपीट, तो भी दहेज मांगने के आरोप लगाए। हर बार पंचायती तौर पर फैसला हो जाता, लेकिन कुछ बाद ही फिर से उन्हें परेशान करती। अमित ने बताया कि उसका प्राइवेट स्कूल था, लेकिन पत्नी की हरकतों से परेशान होकर स्कूल भी छोड़ना पड़ा। प्रीतम पर रेप का आरोप लगाया अमित ने बताया कि पत्नी सविता ने पिता समान ससुर प्रीतम पर रेप करने जैसा गंभीर आरोप लगाया। जिसके कारण पिता प्रीतम को काफी बेइज्जती महसूस हुई। पिता ने एक सुसाइड नोट छोड़कर खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया और आत्महत्या कर ली। सविता ने कई थानों में दे रखी थी शिकायत अमित ने बताया कि उसकी पत्नी सविता ने कई बार थानों में जाकर झूठी शिकायत दे रखी है। कभी मारपीट करने व परेशान करने की, तो कभी कोई आरोप लगाया। परसों भी सविता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में जाकर शिकायत दे रखी है। वहीं पिता प्रीतम ने भी थाने में शिकायत दी थी। सुसाइड नोट में यह लिखा प्रीतम ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जेब में डाल लिया। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं प्रीतम अपनी पुत्र वधू सविता, उसके पिता आजाद व भाई प्रवीण से तंग आ चुका हूं। मेरे ऊपर गंदे आरोप लगाकर कहते हैं कि या तो अपनी सारी प्रॉपर्टी मेरी लड़की के नाम कर दो, वरना इस बार तो मारपीट का केस किया है, उसमें रेप का केस और लगा देंगे। सुसाइड नोट में लिखा कि 9 अप्रैल को सविता ने अपने पति अमित के सारे कपड़े जला दिए और गाड़ी को भी तोड़ दिया। मामले में प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। 23 अप्रैल को भी मैनें FIR करवाई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मेरी मौत के लिए सविता, उसके पिता आजाद व भाई प्रवीण जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *