लखनऊ में प्राइवेट स्कूल ने 25% बढ़ाई फीस:पेरेंट्स ने किया हंगामा, बोले- कैंटीन से खाने का बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ में निजी स्कूल पर मनमानी फीस वसूलने का नया मामला सामने आया हैं। गोमतीनगर के विकल्प खंड स्थित एक निजी स्कूल पर नए सत्र से फीस 25% बढ़ाने का आरोप लगा है। 8 अप्रैल को बड़ी संख्या में पेरेंट्स स्कूल पहुंचे और बढ़ी हुई फीस के खिलाफ विरोध जताया। अचानक विरोध बढ़ता देख स्कूल प्रशासन बैकफुट पर आ गया। 10 दिन की मोहलत मांगकर बढ़ी हुई फीस को कम करने का भरोसा दिया। इसके बाद फिर माहौल शांत हुआ। जानिए क्या था मामला ? गोमती नगर स्थित निजी स्कूल में नए सत्र से स्कूल के बच्चों की फीस जमा करने का शेड्यूल जारी किया। कुछ पेरेंट्स में फीस में काफी बढ़ोत्तरी होने की बात कही तो पहले स्कूल की तरफ से सिर्फ 6% फीस बढ़ाने की बात कबूली गई। हालांकि, बाद में जोड़ने पर करीब 25% का इजाफा मिला। इसके बाद पेरेंट्स स्कूल पहुंचकर इस पर स्पष्टीकरण मांगने लगे। कुछ पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि बच्चों को घर के टिफिन की जगह कैफेटेरिया से खाना खाने का दबाव बनाया जा रहा हैं। हालांकि, पेरेंट्स के विरोध के बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया। पेरेंट्स के विरोध को देखते हुए प्रिंसिपल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पेरेंट्स को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रिंसिपल ने मैनेजमेंट से बातचीत कर बढ़ी हुई फीस पर कम करने का भरोसा दिया और 10 दिन का समय मांगा। इस भरोसे के बाद पेरेंट्स शांत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *