लखनऊ में मंगलवार को “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक डायवर्सन किया गया है। यह पद यात्रा मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत एनडीए के कई मंत्री और नेता शामिल होंगे। यह पद यात्रा महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को पारित न किए जाने के विरोध में निकाली जा रही है। इसे देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। सुबह 6 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 6 बजे से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन बसों के लिए भी रूट बदले रोडवेज और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। कई बसों को सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से होकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और कैंट होते हुए संचालित किया जाएगा। इमरजेंसी सेवाओं को छूट ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहन जैसे इमरजेंसी वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जाएगा। हेल्पलाइन नंबर जारी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है। लोगों से अपील है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर निकले ताकि जाम से बचा जा सके।