लुधियाना में दर्दनाक हादसा:4 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया; बेकाबू टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

लुधियाना चंडीगढ़ रोड पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने सुखदेव नगर के एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रेत-बजरी (रोड मटेरियल) से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार 48 वर्षीय राज कुमार घाई को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में राज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत के बाद अब परिवार के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। सामान लेने निकले थे मृतक राज कुमार घाई घर पर ही ट्रेडिंग का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 4:30 बजे वह अपनी बाइक (PB91B-7456) पर सवार होकर ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जा रहे थे। जब वह पेट्रोल पंप से चौधरी ढाबा की ओर मुड़े पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर (PB10H-8355) ने उन्हें टक्कर मार दी। चश्मदीद कुलदीप राज ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज कुमार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात के बाद आरोपी चालक टिप्पर समेत मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया। राज कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी 4 बेटियां हैं, जिनमें से अभी केवल एक की ही शादी हुई है। बाकी 3 बेटियों की पढ़ाई और उनके शादी की पूरी जिम्मेदारी राज कुमार के ही कंधों पर थी। पत्नी साक्षी घाई ने रोते हुए बताया कि उनके पति ही पूरे घर का खर्च चलाते थे। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपनी बेटियों का भविष्य कैसे संवारेंगी। पुलिस की कार्रवाई: आरोपी चालक गिरफ्तार मोती नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान
कुलदीप राज (निवासी गांव बरवाला, कुहाड़ा) के रूप में की है। पुलिस ने साक्षी घाई और चश्मदीद के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 281 (रैश ड्राइविंग) और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *