लुधियाना में शादी समारोह में बवाल:DJ बंद कराने को लेकर विवाद, युवकों ने तोड़ा सामान और की मारपीट

लुधियाना में शादी समारोह के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है। DJ बंद कराने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने DJ का सामान तोड़ दिया और ऑपरेटर के साथ मारपीट की। मौके पर जमकर दोनों पक्षों में बवाल हुआ। फिलहाल पुलिस घटना स्थल की वीडियो फूटेज भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि लड़ाई का असल कारण क्या था। 21 अप्रैल की रात को हुआ विवाद शिकायतकर्ता जगदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से एक विवाह समारोह के लिए भट्टियां रोड स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में DJ बुक किया था। रात के समय भवन की मैनेजमेंट कमेटी ने DJ बंद करने को कहा, लेकिन लड़का-लड़की के डांस के लिए सभी की सहमति से रात करीब 11:30 बजे तक DJ चलाया गया। नशे में धुत युवकों ने किया हमला इसके बाद जब वह अपना DJ का सामान गाड़ी में रखकर जाने लगे, तभी कुछ नशे में धुत युवकों ने उनकी गाड़ी से सामान नीचे फेंक दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान लक्की, मनी, दीपक, गंजू, बिल्ला, दीपु और सरवन (निवासी बठिंडा, लुधियाना) के रूप में हुई है, जबकि 3-4 अन्य आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित जगदीप सिंह निवासी इंडियन पेट्रोल पंप के पास, गांव सस्सीधवा बेट, तहसील जगराओं, जिला लुधियाना का रहने वाला है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 324(4), 332(C), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *