लुधियाना में निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एक कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में संदीप शर्मा, डायरेक्टर, यूएमएमपीएल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, निवासी फिरोज गांधी मार्केट, लुधियाना ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहित कुमार साहू ने खुद को एक ब्रॉडकास्टिंग कंपनी से जुड़ा बताते हुए चैनल से संबंधित इन्वेस्टमेंट करवाने का झांसा दिया। 23 दिसंबर 2025 को हुआ था 70 लाख का समझौता शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने 23 दिसंबर 2025 को हुए समझौते के तहत करीब 70 लाख रुपये हासिल किए। आरोप है कि आरोपी ने हरियाणा सरकार के संबंधित विभाग से जुड़े तथ्यों को छिपाकर और झूठे दस्तावेज तैयार कर उन्हें गुमराह किया। शिकायतकर्ता को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया इसके बाद अपनी कंपनी का बिजनेस शुरू कर खुद को अवैध आर्थिक लाभ पहुंचाया, जबकि शिकायतकर्ता को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हेरफेर कर पूरे मामले को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 406, 420, 465, 468, 471 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।