लुधियाना में बॉयफ्रेंड को लेकर 2 युवतियां भिड़ीं,VIDEO:अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, बाल भी खींचे

लुधियाना के सिविल अस्पताल के बाहर मेडिकल करवाने पहुंचीं 2 युवतियां आपस में भिड़ गईं। मेन सड़क पर दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे और बाल खींचे। हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद लड़के-लड़की के अफेयर को लेकर शुरू हुआ था। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों की पहचान कर जांच में जुटी है। अब पढ़िए पूरा मामला… किस बात पर हुआ विवाद…. नए बॉयफ्रेंड को लेकर शुरू हुआ बवाल
सूत्रों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत लड़के और लड़की की दोस्ती से हुई थी। कुछ समय बाद लड़के ने दूसरी लड़की को अपनी नई गर्लफ्रेंड बना लिया। इसे देखकर पुरानी दोस्त ने भी एक नया बॉयफ्रेंड बना लिया। बताया जा रहा है कि जब पुराने दोस्त को लड़की के नए बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो वह उससे मिलने पहुंच गया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला झगड़े तक पहुंच गया। अस्पताल में फिर भिड़े दोनों पक्ष
सूत्रों के अनुसार लड़की ने विवाद की जानकारी अपने नए दोस्त को दी। इसके बाद नया बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंचा और उसने पुराने दोस्त के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष मेडिकल करवाने के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी मामला शांत नहीं हुआ। अस्पताल परिसर में दोनों लड़कियां आपस में भिड़ गईं। वहीं दोनों लड़के भी एक-दूसरे से उलझते नजर आए। अब पढ़िए सीसीटीवी में क्या दिख रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *