लुधियाना में रत्तीपुर रोड स्थित सैनी कॉलोनी में 2 गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की कृपाण से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोस्त को भी मृत बताया था, लेकिन उसकी सांसें अस्पताल में पहुंचकर चलने लगीं। वहीं, युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी बूढ़ी दादी ने भी दम तोड़ दिया। वह कुछ समय से बीमार थीं, इसलिए पोते की मौत का सदमा नहीं झेल पाईं। इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हेडो बेट के रहने वाले गगनदीप सिंह बिल्ला और उसकी दादी मोहिंदर कौर के रूप में हुई है। जबकि, लखोवाल कलां का निवासी मनप्रीत सिंह मनी गंभीर है। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। चचेरे भाई ने झड़प की जानकारी दी… लड़ाई का मुख्य कारण बना आरोपी जैला गिरफ्तार खन्ना की एसपी हरमीत कौर ने बताया कि इस झगड़े का मुख्य आरोपी वैरसाल के निवासी जैला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी के कारण ही यह लड़ाई हुई थी। बाकी सभी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस 3-4 लोगों को गिरफ्तार करने के करीब है, लेकिन नाम नहीं बता सकते। वे भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। SHO बोले- एक ही की मौत हुई है वहीं, माछीवाड़ा के SHO पवितर सिंह ने कहा कि पहले दो लोगों की मौत की सूचना आई थी। अभी पता चला है कि दोनों में से मनप्रीत सिंह की सांसें चल गई हैं। मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल था। उसे PGI ले जाते हुए रास्ते में मरने की बात सामने आई थी। हालांकि, वह अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि हमले में गगनदीप सिंह मौत हुई है।