लुधियाना में स्कूल फीस भरने निकला युवक मृत मिला:दूसरे दिन जगराओं में सेम नाले में मिला शव, परिजनों की साजिश की आशंका

पंजाब के लुधियाना में घर से बच्चों की फीस जमा करने स्कूल गया व्यक्ति घर नहीं लौटा। दूसरे दिन उसका शव क्षेत्र में ही एक नामले में मिला। युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मृतक 33 वर्षीय जसपाल सिंह उर्फ विक्की जगराओं के नजदीकी गांव अखाड़ा के रहने वाले थे। वे गुरुवार से लापता था शुक्रवार शाम को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव ढोलन के पास एक सेम नाले से बरामद हुआ। उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 24 घंटे में ​चिंता जी रहे परिजनों में मातम छा गया देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह गुरुवार को अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने के लिए घर से निकले थे। जब वे देर रात तक वापस नहीं आए, तो परिवार घबरा गया। पूरी रात परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने नाले में एक शव देखा, जिसकी पहचान विक्की के रूप में हुई। परिजनों व ग्रामीणों को साजिश की आशंका ग्रामीणों के अनुसार, विक्की बहुत ही मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उनका गांव या बाहर किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। एक साधारण व्यक्ति की इस तरह रहस्यमय तरीके से हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार को अंदेशा है कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से साक्ष्य जुटाने के दौरान कई बिंदुओं पर संदेह है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। जांच के घेरे में लापता होने का समय पुलिस अब विक्की के मोबाइल फोन की लोकेशन और उनके घर से निकलने के बाद के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फीस जमा करवाने के बाद वे किसके संपर्क में थे या नाले तक कैसे पहुँचे। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *