मुजफ्फरपुर में कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर की है। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई है। एक मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढ़ा डम्बर निवासी कृष्णा के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों की भीड़ ने सड़क जमा कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है। हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने बताया कि कार मोतिहारी की ओर से आ रही थी। कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारकर भाग रही थी। इसी दौरान कार ड्राइवर अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े कंटेनर से जाकर टकरा गई। टक्कर भीषण होने की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना में बाइक सवार घायल है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…