भास्कर न्यूज | जालंधर सफाई सेवकों और म्यूनिसपल कर्मचारियों की हड़ताल मांगें लिखित रूप में स्वीकार होने तक जारी रहेगी। यूनियन के जिला नेताओं विश्वास कुमार गिल उर्फ सोनू गिल, राजेश कुमार लक्की, राज कुमार, सुभाष, मनी लाल, हरबंस, धीरज गिल, संदीप सिंह, संजीव कुमार, लछमण कुमार, रवि कुमार, रमन कुमार, राज कुमार, अश्वनी सभ्रवाल और विजय कुमार गिल ने कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न किया जाए। नेताओं के अनुसार सरकार की ओर से नेतृत्वकारी संगठनों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है, लेकिन अब तक मांगों पर स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विधायक व अधिकारी हड़ताल समाप्त होने को लेकर तरह-तरह की बातें फैला रहे हैं, ताकि कर्मचारियों का मनोबल टूटे। यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, न्यूनतम वेतन 40 हजार रुपये प्रतिमाह करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई।