सिरसा के होटल में देह व्यापार का आरोप:थाने पहुंची दो महिलाएं, बोलीं- खाना बनाने के बहाने बुलाया, कमरे में बंद रखा, जबरन बनाए संबंध

सिरसा के ब्लू-बैरी होटल में देह व्यापार का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं से दबाव देकर गलत काम कराया गया। होटल संचालक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी गई। ऐसे में महिलाएं उसके चुंगल से छुटकर होटल से निकलकर पुलिस थाने पहुंची। महिलाओं के थाने पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ये मामला ऑटो मार्केट स्थित शहर में रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित होटल का है। आरोप है कि महिलाओं को दबाव देकर कई दिन से गलत काम करवाया गया और उनके काम के पैसे तक नहीं दिए। संचालक से पैसे मांगे तो वह आना-कानी करने लगा। महिलाओं को बाहर आने नहीं दिया जाता था और वहीं होटल में ही रखता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप थाने पहुंची दो महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए कि बहला-फुसलाकर होटल में खाना बनाने व सफाई के कार्य के लिए उन्हें बुलाया गया और उनके साथ होटल संचालक ने खुद और अन्य व्यक्तिओं को बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। पीड़िताओं का आरोप है कि उनको होटल में जबरदस्ती नशा दिया जाता है। होटल में अन्य महिलाएं भी है और उनके साथ देह व्यापार करने को मजबूर किया जाता था। जब उन्होंने विरोध किया तो बच्चों को जान से मार देने की धमकी देने लगता। शिकायत में महिला यूट्यूबर का भी नाम शिकायत में होटल संचालक, उसकी पत्नी व अज्ञात व महिला यूट्यूबर का नाम दर्ज कराने के साथ आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। पीड़िताओं ने अपने पास इससे संबंधित रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है। पीड़िताओं के वीरवार रात को बयान दर्ज किए गए। आज (शुक्रवार को) दोनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस मामले में डीएसपी राज सिंह का कहना है कि, अभी मेरी वीआईपी ड्यूटी लगी है। मैं वहीं पर आया हूं। कुछ देर बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *