सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए 8 नए वॉटर कूलर लगेंगे

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए आठ नए वॉटर कूलर और लगाए जाएंगे। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को ठंडा पानी मिलने लगे। इस भीषण गर्मी में उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही इमरजेंसी के बाहर लगे वॉटर कूलर से भी पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। पानी की सप्लाई शुरू होने से मरीजों को राहत मिली। वहीं वॉशरूम की सफाई और अच्छे से की जा रही है। इसके अलावा एमसीएच बिल्डिंग में काम जल्दी से पूरा करने को कहा गया है। इसके चलते अगले महीने यह बिल्डिंग हैंडओवर हो सके। इससे मरीजों की सुविधाएं और बेहतर हो सके। गौर हो कि कायाकल्प योजना के तहत सूबे में नंबर 1 आने के बाद लुधियाना सिविल अस्पताल में बदइंतजामी को दैनिक भास्कर ने 17 अप्रैल के अंक में प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की ओर कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *