एसीपी और डीएसपी रैंक के 6 अधिकारियों के तबादले

लुधियाना| पुलिस विभाग में ब एसीपी और डीएसपी रैंक के 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत लुधियाना के कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सिविल लाइन के एसीपी गुरइकबाल सिंह का तबादला पटियाला कर दिया गया है। उनकी जगह तरनतारन से सर्वजीत सिंह को लुधियाना भेजा गया है। वहीं एसीपी साउथ हरजिंदर सिंह को मानसा ट्रांसफर किया गया है, जबकि उनके स्थान पर श्री मुक्तसर साहिब से अंग्रेज सिंह को तैनात किया गया है। एसीपी साइबर क्राइम मुराद जसवीर को डीएसपी रायकोट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह रायकोट से हरजिंदर सिंह को लुधियाना लाया गया है। इसके अलावा एसीपी राजेश कुमार का तबादला जालंधर किया गया है और उनकी जगह कपूरथला से गगनदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। इसी तरह एसीपी ईस्ट सुमित सूद को मलेरकोटला भेजा गया है, जबकि उनकी जगह एसबीएस नगर से राज कुमार को लुधियाना में तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *