सोनीपत में पशुओं के साथ गलत काम करता व्यक्ति पकड़ा:आरोपी CCTV में कैद; परिवार ने रंगेहाथ दबोचा, गोरक्षा दल थाने के सामने बैठा

सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक व्यक्ति द्वारा पड़ोस के प्लॉट में बंधे हुए पशुओं के साथ कथित रूप से गलत काम करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत और वीडियो सबूत सौंप दिए हैं, वहीं स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत खरखौदा के गांव मंड़ोरा के रहने वाले एक पीड़ित व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने प्लॉट में गाय और भैंस दूध के लिए रखी हुई हैं। काफी समय से पशुओं के साथ कुछ गलत होने का शक होने पर उसने वहां सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे, जिनका लाइव व्यू उसके मोबाइल से जुड़ा हुआ था। 19 और 20 अप्रैल की रात को जब वह एक शादी समारोह में गया हुआ था, तब करीब रात 1 बजे उसने मोबाइल पर कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें पड़ोस का रहने वाला मनजीत पशुओं के साथ गलत हरकत करता हुआ नजर आया। परिवार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोचा घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को फोन कर मौके पर भेजा। जब परिवार के लोग प्लॉट पर पहुंचे तो आरोपी दीवार कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गया और लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। गो रक्षक दल और ग्रामीणों में रोष, पुलिस पर लगाए आरोप मामले की सूचना रात में ही गौ रक्षक दल को दी गई, जिसके बाद संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर थाने में पेश किया। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने डायल 112 पर भी कॉल की, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस बात से नाराज होकर लोग खरखौदा थाना पहुंचे और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि लिखित शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ पूरी सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
वहीं रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने मामले को लेकर निंदा की है और इस शर्मनाक कृत्य को समाज के बीच रह ऐसे मानसिकता रखने वाले आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *