सोलर पैनल के एंगल पर फंदे से लटका स्टूडेंट:थाली में रखा था खाना, 2 निवाले ही खाए; 15 दिन पहले बिहार से आया था

सवाई माधोपुर में 25 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। युवक का शव रविवार सुबह 8 बजे घर की तीसरी मंजिल पर सोलर पैनल के एंगल से फंदे पर लटका मिला। मामला कोतवाली थाना इलाके के पटेल नगर का है। वह संस्कृत में शास्त्री की पढ़ाई करने 15 दिन पहले ही बिहार से आया था। यहां किराए पर कमरा लेकर रहता था। 15 दिन पहले ही किराए पर कमरा लिया था कोतवाली SHO मदन लाल मीणा ने बताया- राहुल कुमार तिवारी (25) पटना सिटी (बिहार) के मेहंदीगंज थाना इलाके के दलदलीय गंज का रहने वाला था। रणथंभौर (सवाई माधोपुर) की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से संस्कृत शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए आया था। करीब 15 दिन पहले ही पटेल नगर स्थित श्रीबल्लभ शर्मा के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए से कमरा लेकर रह रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। रात को खाना बनाया, दो निवाले ही खाए SHO मदन लाल मीणा ने बताया- राहुल के पास गैस सिलेंडर नहीं था। शनिवार शाम को उसने मकान मालिक के किचन में सब्जी, रोटी और दलिया बनाया था। उस समय मकान मालिक वहां नहीं था। इसके बाद युवक ने थाली में खुद के लिए रोटी और सब्जी परोसी थी। थाली में डेढ़ रोटी और सब्जी वैसे ही पड़ी थी। आधी रोटी से दो निवाले खाए थे। दलिया भी एक बर्तन में थाली के पास ही रखा था। रात में वह छत पर गया था। पहले उसने तार से फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में चादर को चाकू से काटकर फंदा बनाया। राहुल के पिता संजय तिवारी की पहले ही मौत हो चुकी है। राहुल का एक भाई है। … यह खबर भी पढ़ें… सरपंच के बेटे ने ट्रॉली से लटककर सुसाइड किया:हाइड्रोलिक से ऊंची कर हुक में फंदा लगाया; परिजन रात भर ढूंढते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *