उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे। घटना बुधवार शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने जैसे ही इसकी शिकायत आसपास मौजूद लोगों से की, वे भड़क गए। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने सड़क पर कार रोक ली और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद भीड़ ने युवकों को पहले वेन्यू कार के अंदर ही पीटा। फिर उनके कपड़े उतारकर बाहर खींच लिया। एक युवक को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाते हुए पीटा गया। आईडीपीएल चौकी पुलिस ने घायल पर्यटकों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वेन्यू कार कैथल में पूंडरी क्षेत्र के सतीश कुमार के नाम रजिस्टर्ड है। सतीश खेती-बाड़ी करता है। बताया जा रहा है बुधवार को वह अपने जानकार सतबीर के साथ उत्तराखंड घूमने निकला। दैनिक भास्कर एप ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बाद में बात करेंगे, कहते हुए कॉल काट दी। युवकों से मारपीट की तस्वीरें देखिए… अब समझिए आखिर क्या था पूरा मामला मामला… गलत इशारे करने पर भड़की भीड़, बहस करने लगे ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल पर बुधवार शाम वेन्यू गाड़ी (HR08AL9398) में सवार दो युवकों पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही कार पेट्रोल पंप के पास धीमी हुई थी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद लड़की ने आरोप लगाया कि कार में बैठे युवक उसे देखकर अभद्र इशारे कर रहे थे। लड़की ने जब आसपास मौजूद लोगों से इसकी शिकायत की तो मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों का विरोध किया, लेकिन युवकों ने आरोपों को गलत बताते हुए बहस शुरू कर दी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते भीड़ ने कार को घेर लिया। 6 पॉइंट्स में जानिए VIDEOS में क्या दिख रहा —————– ये खबर भी पढ़ें…. ऋषिकेश में टूरिस्ट-राफ्टिंग गाइड्स में मारपीट; VIDEO:काफी देर तक बरसते रहे लात-घूंसे और थप्पड़, पुलिस ने 5 लोगों की पहचान की ऋषिकेश के तपोवन स्थित नीम बीच पर टूरिस्ट और स्थानीय राफ्टिंग गाइड्स आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच काफी देर तक लात-घूंसे और थप्पड़ चलते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुनिकीरेती पुलिस ने इसे संज्ञान लेते हुए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की है। (पढ़ें पूरी खबर)