हरियाणा प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन रोहतक, हरियाणा का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां पारा 44.6°C तक जा पहुंचा। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में भी 0.3°C की वृद्धि देखी गई है। लू और तपिश ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच रहा है। हरियाणा के प्रमुख शहरों में गर्मी का सितम इस कदर है कि 12 से अधिक केंद्रों पर तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। इसमें रोहतक 44.6°C, फरीदाबाद 43.6°C, नारनौल 43.5°C, सिरसा: 43.4°C, हिसार: 43.0°C, करनाल: 42.8°C, नूंह: 42.7°C, भिवानी 42.5°C, जींद 42.5°C और सोनीपत 42.2°C दर्ज किया गया। कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 26 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्से शुष्क रहेंगे। हालांकि कल यानी 27 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। 27 अप्रैल को दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 28 अप्रैल को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 29 अप्रैल को उत्तर हरियाणा के जिलों में मौसम शुष्क होना शुरू होगा, लेकिन मध्य और दक्षिण हरियाणा में हल्की बारिश जारी रह सकती है। हरियाणा के प्रमुख शहरों का तापमान जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…