हरियाणा में शहरी विस्तार को रफ्तार देने के लिए सरकार नए सेक्टर विकसित करेगी। इसके लिए योजना का फर्स्ट फेज स्टार्ट कर दिया गया है। प्रदेश के 69 शहरों में रिहायशी, व्यावसायिक और इंडस्ट्रियल सेक्टर विकसित होंगे, जिसके लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने इसके लिए एक लाख 67 हजार एकड़ जमीन खरीदने की योजना बनाई है। जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल भी खोल दिया गया है, जहां किसान और भूमि मालिकों से आवेदन मांगे गए हैं। फर्स्ट फेज में इन शहरों में खरीदी जाएगी जमीन पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जिसके लिए 104 गांवों के किसानों को शामिल किया जाएगा। इनमें पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर जैसे शहरों में सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन जिलों में जमीन की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नीलामी की इस प्रक्रिया में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे किसानों को सीधा पैसा मिलेगा। एक ही जगह मिलेगी जरूरी सुविधाएं नए सेक्टरों के डेवलप होने से अनप्लानड कॉलोनियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही, नए व्यावसायिक क्षेत्रों में एक ही स्थान पर रिटेल मार्केट, ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और सरकारी इमारतें जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 2 पॉइंट में पढ़िए… पब्लिक इंट्रेस्ट क्यों अहम