पंजाब में लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद उर्फ लक्की की लेडी प्रिंसिपल से नई चैटिंग सामने आई है। इसके स्क्रीनशॉट खुद लेडी प्रिंसिपल ने ही शेयर किए हैं। इनमें एक चैटिंग में मेयर का पति लेडी प्रिंसिपल को ‘वन डे मनाली- हम दोनों’ का ऑफर दे रहा है। यही नहीं, मेयर का पति यह भी कह रहा है कि जब वह लेडी प्रिंसिपल के स्कूल में ऑटो चलाता था तो तभी से उसे लाइक करता था। इससे पहले भी मेयर पति की लेडी प्रिंसिपल के साथ अश्लील चैटिंग और फोटो मांगते हुए कॉल रिकॉर्डिंग सामने आ चुकी है। लेडी प्रिंसिपल का दावा है कि उसके पास चैटिंग की 48 मिनट की स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। वह सार्वजनिक की तो मेयर पति की बहुत सारी करतूतें बाहर आ जाएंगी। इस मामले में लुधियाना पुलिस की तरफ से डबल इन्क्वायरी कराई जा रही है लेकिन मेयर के पति पर अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। वहीं मेयर का स्पष्ट कहना है कि लेडी प्रिंसिपल पुलिस को शिकायत दे और मामले की जांच होनी चाहिए। कसूरवार को सजा मिलनी चाहिए। जानिए, मेयर पति की लेडी प्रिंसिपल से नई चैटिंग में क्या?
लेडी प्रिंसिपल ने मेयर पति से चैटिंग के 2 स्क्रीनशॉट जारी किए हैं। जिनमें लेडी प्रिंसिपल चैट करते हुए रवि आनंद को लिखा है कि मुझे शक हो रहा है सेल्फी भेजो। आगे रवि आंनद ने मैसेज डिलीट किया है। लेडी प्रिंसिपल ने आगे लिखा कि क्या तुम लक्की नहीं हो, फिर रवि आंनद ने रिप्लाई किया लेकिन मैसेज डिलीट कर दिया। उसके बाद लेडी प्रिंसिपल ने कहा कि इसीलिए तुम सेल्फी नहीं भेज रहे। आगे रवि आनंद ने लिखा कि मैं आपसे डरता था। उसके जवाब में लेडी प्रिंसिपल ने लिखा कि मैं कोई डॉन हूं क्या? उसके बाद रवि आनंद ने लिखा कि अरे नहीं मैं तो ऑटो वाली बात कर रहा था। इसके अलावा एक और चैटिंग का स्क्रीनशॉट प्रिंसिपल ने शेयर किया है। जिसमें रवि आनंद ने उन्हें एक दिन मनाली जाने का ऑफर दिया है। लेडी प्रिंसिपल बोलीं- 2 डिमांड बार-बार करता
लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि रवि आनंद मैसेज करते हुए 2 डिमांड बार-बार करता था। एक तो फिगर फोटो मांगता था और दूसरी मनाली जाने के लिए जोर डालता था। वह बार-बार मैसेज में लिखता था कि एक दिन के लिए मेरे साथ मनाली चलो। मैंने हर बार उसकी इस मांग को इग्नौर किया। हालांकि मेयर पति से अपनी बातचीत को लेकर लेडी प्रिंसिपल ने सफाई दी कि मैं उसके खिलाफ पक्के सबूत कलेक्ट करना चाहती थी, इसलिए उसके कुछ मैसेज का जवाब देती थी। मेयर पति शातिर, भेजते ही डिलीट कर देता मैसेज
लेडी प्रिंसिपल का दावा है कि उन्होंने एक भी मैसेज डिलीट नहीं किया जबकि रवि आनंद मैसेज करते ही डिलीट कर देता था। उसकी डिलीट करने की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि स्क्रीनशॉट लेने का मौका तक नहीं मिलता था। इसलिए उन्होंने स्क्रीन रिकार्डिंग करके चैटिंग को रिकार्ड किया। स्क्रीन रिकार्ड में भी कुछ मैसेज सही से रिकार्ड नहीं हो सके। मेयर पति के सपोर्ट पर भड़की लेडी प्रिंसिपल
इसी बीच कुछ पार्षद अब मेयर इंद्रजीत कौर के पक्ष में खुलकर बोलने लगे हैं। पार्षद इसे मेयर की छवि को खराब करने की साजिश बता रहे हैं। लेडी प्रिंसिपल लगातार मेयर व उनके पति पर आरोप पर आरोप लगा रही है उसके बावजूद मेयर के पति अभी तक न तो मीडिया के सामने आए और न ही उन्होंने इस मामले में कोई सफाई नहीं दी। इस पर लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि मेयर मैडम के साथ जो लोग खड़े हो रहे हैं वो अगर इनकी सच्चाई जान लेंगे वो भी अलग हो जाएंगे। लेडी प्रिंसिपल बोली- जांच मार्क हुई, DCP का इनकार
लेडी प्रिंसिपल गुरूवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। हालांकि यहां कमिश्नर नहीं मिले। इसके बाद उसने DCP इन्वेस्टिगेशन के पास शिकायत दी। प्रिंसिपल ने कहा कि उनकी शिकायत की जांच ACP नॉर्थ को दी गई है। हालांकि इस बारे में जब DCP हरपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी किसी को जांच नहीं सौंपी है। इसी बीच लुधियाना पुलिस के साइबर सेल ने लेडी प्रिंसिपल के बयान लिए हैं और उनका मोबाइल मांगा है ताकि फॉरेंसिक जांच हो सके। अभी लेडी प्रिंसिपल ने अपना मोबाइल नहीं दिया है। ************* इस मामले की ये खबरें भी पढ़ें… मेयर पति ने 9 बार फोटो मांगी, बोला- आज फालतू बात करनी है लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी प्रिंसिपल उसके साथ और बातें करने लगी लेकिन रवि आनंद घूम फिरकर पिक मांगने पर अड़ा रहा (पढ़ें पूरी खबर) लेडी प्रिंसिपल बोली- मेयर पति ने फिगर फोटो मांगी:हॉट-सेक्सी के मैसेज भेजे लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद लक्की पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाने वाली प्रिंसिपल खुलकर सामने आई है। प्रिंसिपल ने कहा कि मेयर का पति मैसेज में उसे हॉट-सेक्सी लिखता था। उसकी फिगर फोटो मांगता था। लॉन्ग ड्राइव पर मनाली चलने का ऑफर देता था। प्राइवेट पार्ट को लेकर कई तरह की बातें कहता था (पढ़ें पूरी खबर)