हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों (ULBs) में आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होगी। मतदान दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा। इन चुनावों में 3 लाख 61 हजार 859 मतदाता 439 पार्षदों का चयन करेंगे। स्टेट इलेक्शन कमीशन के अनुसार- चार नगर निगम (सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला) समेत 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में लगभग 550 पोलिंग बूथ पर वोटिंग होगी। इन चुनावों में 439 पार्षदों पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर परिषद और नगर पंचायत की काउंटिंग वोटिंग खत्म होने के बाद शुरू होगी, जबकि नगर निगम के रिजल्ट के लिए 31 मई तक का इंतजार करना होगा। ऐसे में मतदान खत्म होने के बाद नगर निगम चुनाव में इस्तेमाल EVM मशीन जिला मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 3600 कर्मचारी ड्यूटी दे रहे निकाय चुनाव में लगभग 3600 कर्मचारी तैनात किए गए है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक प्रेसाइडिंग ऑफिसर, तीन पोलिंग ऑफिसर और दो-दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के लिए चार नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, क्योंकि निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते है। इस वजह से दिसंबर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निगम चुनाव के नतीजों को सत्ता का सेमिफाइनल माना जा रहा है। इसी वजह से कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने प्रचार में पूरी जान झोंकी है। इन निकायों में निर्विरोध चुने जा चुके पार्षद निर्वाचन आयोग के अनुसार- नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 1 व 3, नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 6, नगर पंचायत रिवाल्सर के वार्ड नंबर 1, नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 तथा नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नंबर 2 में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं।