जय मां चिंतपूर्णी मंदिर में चौकी करवाई

जालंधर | जय मां चिंतपूर्णी मंदिर न्यू आदर्श नगर में भक्तों की ओर से माता की चौकी करवाई गई। कार्यक्रम मंदिर के मुख्य सेवादार मुनीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भजन संध्या के दौरान संदीप सागर एंड पार्टी ने भजनों से पूरे वातावरण भक्तिमय बना दिया। भेंटों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मुख्य सेवादार मुनीष कुमार ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता और आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के अन्य सेवादारों और स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर माता रानी की भव्य आरती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *