हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के पहले 15 दिनों में सामान्य से 81 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अगले चार दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 19 अप्रैल तक नजर आएगा। आज भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। WD कल (17 अप्रैल) ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इसे देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। वहीं शिमला, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में येलो अलर्ट है। 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। 20 अप्रैल से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। यानी अगले चार दिनों के दौरान अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात और मध्यम ऊंचाई व निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में तापमान में इजाफा मौसम में बदलाव के बाद तापमान में फिर हल्की गिरावट आएगी। हालांकि, बीते 24 घंटे में तापमान में काफी उछाल दर्ज किया गया। राज्य के सात शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 1.3 डिग्री ज्यादा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 1.3 डिग्री अधिक हो चुका है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सामान्य की तुलना में भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 3.6 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 31.0 डिग्री हो गया है। मनाली-शिमला का पारा भी सामान्य से अधिक मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा के साथ 24.2 डिग्री और शिमला का पारा नॉर्मल से 2.8 डिग्री के उछाल के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है।