हिमाचल में उम्र की दीवार लांघकर रचाई शादी:66 वर्षीय बुजुर्ग ने 35 साल की महिला को बनाया जीवनसाथी; 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में एक अनोखी शादी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने अपने से 31 साल छोटी 35 वर्षीय महिला से विवाह किया। यह शादी करीब 20 दिन पहले पारंपरिक देव-रीति के साथ संपन्न हुई। सोम देव बंजार के दुर्गम गांव थरिम्बला के निवासी हैं, जबकि दुल्हन सैंज घाटी के थर्मेडा गांव की रहने वाली हैं। इस विवाह ने समाज की रूढ़ियों और उम्र के बंधनों को चुनौती दी है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 66 वर्षीय सोम देव पारंपरिक दूल्हे के लिबास में अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक रस्में निभाते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी और आपसी तालमेल साफ देखा जा सकता है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती’ का सटीक उदाहरण बताकर नवदंपति को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग उम्र के इस बड़े अंतर पर हैरानी भी जता रहे हैं। आपसी सहमति और भरोसे से रचाई शादी इन चर्चाओं और विवादों के बीच, नवविवाहित जोड़े ने स्वयं सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने वीडियो में बताया कि यह निर्णय आपसी सहमति और भरोसे का है और वे पिछले 20 दिनों से एक-दूसरे के साथ बेहद सुखद जीवन बिता रहे हैं। जीवन व्यतीत कर रहे हैं। फिलहाल, थरिम्बला से लेकर सैंज घाटी तक, इस अनोखी शादी की गूँज सुनाई दे रही है और स्थानीय लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और रूढ़िवादी सोच पर प्रहार के रूप में देख रहे हैं। शादी के 3 सप्ताह बाद दी शानदार रिसेप्शन
इस अनोखे विवाह की सबसे खास बात यह रही कि शादी के करीब 3 सप्ताह बाद अब इस जोड़े ने एक प्रीति भोज का आयोजन किया। इस मौके पर रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों ने में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। रिसेप्शन के दौरान सोम देव और उनकी पत्नी ने अपनी इस नई पारी की खुशी सबके साथ साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *