हिमाचल में कार के सनरूफ पर बैठे 2 टूरिस्ट:VIDEO वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, गाड़ी ट्रेस कर रही पुलिस

चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर कार के सनरूफ से दो टूरिस्ट बाहर निकल कर गाड़ी की छत्त पर सफर कर रहे थे। पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह वीडियो चंडीगढ़-बिलासपुर हाईवे पर टनल नंबर-3 के आसपास का एक दिन पहले का है। वीडियो बाहरी राज्यों के टूरिस्ट का बताया जा रहा है। इसके वायरल होने के बाद पुलिस गाड़ी को ट्रेस करने में जुट गई है, क्योंकि वायरल वीडियों में गाड़ी नंबर साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। बता दें कि देश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंचते हैं। मगर बहुत से टूरिस्ट खूबसूरत वादियों और पर्यटन स्थलों का आनंद लेने वक्त लापरवाही कर देते हैं। कई टूरिस्ट गाड़ी को नदी में उतार देते हैं, कुछ पर्यटक स्टंटबाजी करते हैं तो कुछ टूरिस्ट सनरूफ व गाड़ी की खिड़कियों से बाहर लटककर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल सकती है। कानून क्या कहता है? मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलना, बैठना या स्टंट करना हादसे का बड़ा कारण बन सकता है, इसलिए पुलिस ऐसे मामलों में चालान काट सकती है। पहली बार पकड़े जाने पर अधिकतम 5 हजार रुपए तक जुर्माना और या सजा हो सकती है। बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस सस्पेंड करने का भी प्रावधान है। क्यों खतरनाक है सनरूफ से बाहर निकलना अचानक ब्रेक लगने पर व्यक्ति सड़क पर गिर सकता है। विषेशकर पहाड़ी क्षेत्रों में मोड़ और सुरंगों से गुजरते वक्त सनरूफ से बाहर निकलने से हादसा हो सकता है। पीछे चल रहे वाहनों का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *