हिमाचल में 41 अफसरों को ‘इलेक्शन ऑब्जर्वर’ लगाया:IAS-HAS और IFS को जिम्मेदारी; तत्काल जॉइनिंग के आदेश; चुनाव संपन्न होने तक देंगे ड्यूटी

हिमाचल में स्टेट इलेक्शन कमीशन ने पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए इलेक्शन ऑब्जर्वर की तैनाती कर दी है। राज्य में सेवारत्त 41 IAS, IFS, HAS और HPFS अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। सभी ऑब्जर्वर को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने और चुनाव से संबंधित जरूरी दस्तावेज व दिशा-निर्देश शिमला स्थित मुख्यालय से प्राप्त करने के निर्देश दिए है। इलेक्शन कमीशन ने पूर्व में शहरी निकाय चुनाव को नियुक्त इलेक्शन ऑब्जर्वर की जगह अब नए अधिकारियों को ‌‌विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और ब्लॉक स्तर तैनाती दी है। नगर परिषद बिलासपुर व नगर परिषद घुमारवीं, बिलासपुर ब्लॉक और घुमारवी ब्लॉक के लिए IAS रोहित जम्वाल की जगह अब HAS दीप्ति मंडोत्रा को ऑब्जर्वर लगाया गया है। राम कुमार गौतम की जगह सुनील को इलेक्शन ऑब्जर्वर लगाया नगर निगम पालमपुर, बैजनाथ और पालमपुर ब्लॉक चुनाव के लिए राम कुमार गौतम की जगह अब IAS सुनील शर्मा को ऑब्जर्वर लगाया गया। नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर, नग्गर ब्लॉक, कुल्लू ब्लॉक और भुंतर ब्लॉक के लिए IAS नीरज कुमार की जगह IAS राजीव कुमार को ऑब्जर्वर लगाया है। अश्वनी कुमार की जगह दोरजे छैरिंग को ऑब्जर्वर लगाया नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कंडाघाट, सोलन ब्लॉक, कंडाघाट ब्लॉक और धर्मपुर ब्लॉक के लिए अश्वनी कुमार की जगह दोरजे छैरिंग को ऑब्जर्वर लगाया है। इसी तरह, धर्मशाला नगर निगम, कांगड़ा नगर परिषद, धर्मशाला ब्लॉक, कांगड़ा और रेत ब्लॉक के लिए विनय सिंह की जगह IAS प्रदीप कुमार को ऑब्जर्वर बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *