590 करोड़ के बैंक-फ्रॉड में पंचायत विभाग का सुपरिंटेंडेंट बर्खास्त:फॉर्च्यूनर खरीदने के पैसे लिए; मास्टरमाइंड के साथ मस्ती करने थाईलैंड गया

हरियाणा में सरकारी विभागों के IDFC बैंक से जुड़े ₹590 करोड़ के फ्रॉड केस में पंचायत विभाग के सुपरिंटेंडेंट को बर्खास्त कर दिया गया है। नरेश कुमार को विभाग ने पहले गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड किया था। पंचायत विभाग का सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार मूल रूप से चरखी दादरी जिले के जगरामबास गांव का रहने वाला है। जो वर्तमान में मोहाली एरिया की एयरो सिटी में रहता था। आरोपी को मोहाली स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) के प्रावधानों के तहत, नरेश भुवानी को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। थाईलैंड में मस्ती का वीडियो हुआ था वायरल 590 करोड़ रुपए फ्रॉड का आरोपी बैंक मैनेजर रिभव ऋषि की वीडियो सामने आई थी। जिसमें वो सरकारी विभागों के अफसरों को विदेश में मस्ती करवाते दिख रहा है। आईलैंड पर ले जाकर यॉट पर रशियन लड़कियों के साथ प्राइवेट पार्टी चल रही है। जिसका एक वीडियो एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की गिरफ्त में आए आरोपियों के मोबाइल में मिला। करीब 3 मिनट के वीडियो में चंडीगढ़ के IDFC फर्स्ट बैंक का तत्कालीन ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि के साथ पंचायत विभाग का सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार समेत कई पार्टी का आनंद उठाते दिख रहे हैं। सुपरिंटेंडेंट रशियन लड़की के हाथ फ्रूट खा रहा है और कंघी करवा रहा है। अब जानिए, गिरफ्तार किए सुपरिंटेंडेंट और कंपनी का कनेक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *