सिरसा में बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या:शराब के नशे में पेट पर किया वार; आरोपी बेटा गिरफ्तार

सिरसा जिले में एक युवक ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करीब 52 वर्षीय संतलाल के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्च्युरी में पहुंचाया। बताया जा गया कि अक्सर दोनों पिता-पुत्र के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा रहता था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना ऐलनाबाद के गांव किशनपुरा की है। वीरवार रात को देसराज बाहर से अपने घर आया। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। इसी बात को लेकर दोनों पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इस बीच देसराज ने चाकू उठाकर अपने पिता संतलाल के पेट पर वार कर दिया और उसकी गहरी चोट जा लगी। खुद वह फरार हो गया। संतराम ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम इसके बाद परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर संतलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तब तक शरीर से खून काफी बह चुका था। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ऐलनाबाद पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची और साक्ष्य जुटाएं। अभी पुलिस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। आरोपी बेटा गिरफ्तार इस मामले में ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया, इस मामले में मृतक की बेटी के बयान दर्ज कराए है और उसी आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी देसराज को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *