हिमाचल हाईकोर्ट ने 61 जज ट्रांसफर किए:अनूजा को डिस्ट्रिक्ट सेशन जज चंबा, विक्रांत को लीगल सर्विस ऑथोरिटी में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया

हिमाचल हाईकोर्ट ने मंगलवार देर शाम 61 जजों के तबादला आदेश जारी किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को 16 अप्रैल तक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार- लेबर कोर्ट-कम-इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल शिमला की प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनुजा सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा के रूप में तैनात किया गया है। वहीं चंबा की जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर को शिमला में लेबर कोर्ट में भेजा गया है। कुल्लू के वरिष्ठ सिविल जज विक्रांत कौंडल को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। उच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अधिकारियों को टीए/ज्वाइनिंग टाइम या अन्य भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा, जबकि नए नियुक्त सिविल जजों को एक महीने का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वे अपने-अपने स्थानों पर स्वतंत्र रूप से कार्यभार संभालेंगे। यह आदेश न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। किसे कहां तैनाती मिली, यहां देखें लिस्ट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *