भास्कर न्यूज़ | लुधियाना भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस-भारत की स्थानीय लुधियाना शाखा की ओर से राष्ट्रीय प्रतिनिधि अधिवेशन 2026 सितंबर महीने में करवाने का फैसला किया गया है। संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारियों की विशेष बैठक ”पिंडी दयाल धर्मशाला, सिविल लाइन में आयोजित हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता परम पूजनीय धर्म गुरू धर्म सम्राट डॉ. देव सिंह अद्वैती महाराज (संगरूर) ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम तय करने और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। निर्णयों में प्रत्येक प्रांत में वर्ष में एक बार प्रांतीय स्तर की बैठक/ सत्संग/कैडर कैंप आयोजित करने, हर माह सत्संग/कैडर कैंप कराने, तथा प्रचार-प्रसार के लिए बैठकें और स्कूटर/बाइक रैलियां आयोजित करने पर जोर दिया गया। बैठक में आर्थिक मजबूती के लिए संगठन के बैंक खाते में 1004 रुपये का वार्षिक फंड जमा कराने पर भी चर्चा हुई। अशवनी सहोता, रवि द्रविड़, लल्ला बाबू द्रविड़, आदेश एडवोकेट, दीप राही, मदन लाल सिरसवाल, अनिल धारीवाल, किशन कुमार बेदी, महिंदर सिंह और अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।