रेवाड़ी में पाक झंडे वाली पोस्ट पर बवाल:चिरंजीव बोले-BJP को पाकिस्तान से प्रेम क्यों, विधायक ने कहा-देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले अपने अंदर झांके

रेवाड़ी में पाकिस्तानी झंडे वाली एक फेसबुक पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पोस्ट पर अब भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और कांग्रेस के पूर्व विधायक चिरंजीव राव के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। लक्ष्मण ने चिरंजीव राव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में जनता द्वारा बेरोजगार किए गए लोग फिजूल की अफवाह फैला रहे हैं। जिस पर पलटवार करते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि उन्होंने तो केवल गलती बताई थी। जिसके बाद पोस्ट ठीक हो गई। ऐसे शुरू हुआ विवाद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई दिशा की मीटिंग में विधायक लक्ष्मण यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट आई। मुख्यमंत्री, विकसित भारत सीएमओ हरियाणा, राव इंद्रजीत सिंह इत्यादि को टैग की गई पोस्ट में दो दिल के निशानों के बीच पाकिस्तानी झंडे का फोटो लगा था। जिसे पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कॉमेंट के साथ शेयर कर दिया। जिससे यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। विधायक के अकाउंट से पोस्ट : विधायक लक्ष्मण के फेसबुक अकाउंट से आई पोस्ट में लिखा’ आज जिला सचिवालय में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ शिरकत कर जिला रेवाड़ी के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा की’। जिसमें अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के नाम भी लिखे गए। इसी पोस्ट पर पाकिस्तानी झंडे का फोटो लगा हुआ था। पूर्व विधायक ने किया शेयर : कांग्रेस के पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने अपनी फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को शेयर किया। जिसके टॉप पर कॉमेंट में लिखा ‘पाकिस्तान से पता नहीं भाजपाइयों को इतना प्रेम क्यों हैं‌?’। इसके साथ ही पोस्ट में लगाए गए पाकिस्तानी झंडें को राउंड लगाकर हाईलाइट कर दिया। लक्ष्मण बोले- चर्चा में रहने का प्रयास विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी भारत विरोधी टूल किट को बढ़ावा देकर भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। वैसे ही पूर्व विधायक ने यह खेल खेलने का प्रयास किया है। बेकार बैठे लोग चर्चा में रहने के लिए ऐसा करते रहते हैं। जिन लोगों को जनता चुनाव में जवाब दे चुकी है, उन्हें मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गलती से मेरे अकाउंट से पोस्ट हुई थी। चिरंजीव बोले- बताने पर सुधारी गलती पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि विधायक की फेसबुक से पोस्ट मैने तो की नहीं। पोस्ट विधायक के अकाउंट से हुई। जब मैने पोस्ट को देखा तो विधायक को उनकी गलती का अहसास कराया। जिसके बाद अपनी पोस्ट को एडिट कर उसे ठीक कर विधायक ने अपनी गलती को सुधार लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *