गुरमत समागम: छात्रों ने कीर्तन, कविता और गतके से विरासत को किया याद

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा साजना दिवस को समर्पित एसजीपीसी के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन द्वारा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसजीपीसी के अधीनस्थ स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। विद्यार्थियों ने जहां गुरबानी कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया, वहीं कविता के माध्यम से सिख इतिहास के पहलुओं को साझा किया। समागम के दौरान एसजीपीसी के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विशेष रूप से एक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई, जो आने वाली संगत के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। इसके साथ ही घंटा घर प्लाजा में सिख मार्शल आर्ट गतका की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां और गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने कहा कि एसजीपीसी प्रधान धामी के निर्देश पर संस्था के मैनेजमेंट में चल रहे स्कूल/कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए यह खास इवेंट रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस इवेंट का मकसद बच्चों और युवाओं को अपनी अमीर विरासत से जोड़ना और इतिहास की जानकारी देना है। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह मथरेवाल, गुरदयाल सिंह, बीबी सतवंत कौर, निशान सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह मुक्तसरी, इकबाल सिंह मुखती समेत आदि संगत मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *