पटना के स्टूडेंट ने राजस्थान में किया सुसाइड:तीसरी मंजिल पर सोलर पैनल से लटका मिला शव; 15 दिन पहले पढ़ाई करने गया था

पटना के एक स्टूडेंट ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में सुसाइड कर लिया। छात्र का शव रविवार सुबह घर की तीसरी मंजिल पर सोलर पैनल के एंगल से फंदे पर लटका मिला। छात्रा का नाम राहुल कुमार तिवारी (25) है, जो संस्कृत में शास्त्र की पढ़ाई करने 15 दिन पहले ही बिहार से आया था। वह वहां किराए पर कमरा लेकर रहता था। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिवार को भी सूचना दे दी गई है। मामला कोतवाली थाना इलाके के पटेल नगर का है। घर में सिलेंडर नहीं था, तो मकान मालिक के किचन में खाना खाया SHO मदन लाल मीणा ने बताया कि राहुल के पास गैस सिलेंडर नहीं था। शनिवार शाम उसने मकान मालिक के किचन में सब्जी, रोटी और दलिया बनाया। उस समय मकान मालिक घर पर नहीं था। इसके बाद उसने अपने लिए थाली में रोटी और सब्जी परोसी। थाली में डेढ़ रोटी और सब्जी वैसे ही पड़ी मिली। आधी रोटी से उसने सिर्फ दो निवाले ही खाए थे। दलिया भी एक बर्तन में थाली के पास रखा हुआ था। रात में वह छत पर गया। पहले तार से फंदा लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में चादर को चाकू से काटकर फंदा बनाया। 15 दिन पहले ही किराए पर कमरा लिया था कोतवाली SHO मदन लाल मीणा ने बताया, “राहुल पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना इलाके के दलदलीय गंज का रहने वाला था। उसके पिता संजय तिवारी की पहले ही मौत हो चुकी है। राहुल का एक भाई है। SHO के मुताबिक, 15 दिन पहले ही वह रणथंभौर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से संस्कृत शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए आया था। वह पटेल नगर स्थित श्रीबल्लभ शर्मा के मकान में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… SI की सर्विस पिस्टल से पत्नी की मौत:सीने के आरपार हुई गोली, पिता बोले- दामाद का महिला SI से संबंध, बेटी की हत्या हुई मुंगेर में शनिवार को SI चंदन कुमार की पत्नी‎ मधु कुमारी (29) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पति की सरकारी रिवॉल्वर से उनके सीने ‎में गोली लगी, जो आरपार हो गई। SI का कहना है कि घटना के ‎समय वो बाथरूम में थे। इसी बीच पत्नी ने‎ सुसाइड कर लिया। जबकि मधु के पिता का दावा है कि, उनकी बेटी की हत्या की गई है। दामाद के अवैध संबंध हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *