कैथल में कार ने ऑटो को टक्कर मारी:दो लोगों की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल

कैथल के राजौंद क्षेत्र में एक नियंत्रित कार ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब सात-आठ व्यक्ति घायल हो गए। सभी ऑटो में सवार होकर गांव सेरधा से असंध में तूड़ी ढोने का काम करने के लिए गए थे। जब रात को करीब 11:00 बजे वापस लौट रहे थे और राजौंद एरिया में प्रवेश किया तो कैथल राजौंद मार्ग पर अज्ञात कार ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। ऑटो सवार सभी लोग घायल हुए इस हादसे में ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने घायल व्यक्तियों की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सेरधा के रहने वाले अस्पताल में दाखिल घायल कुलदीप व प्रवीन ने बताया कि वे गांव सेरधा के रहने वाले हैं और मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। इस समय वे असंध में तूड़ी ढुलाई का काम कर रहे थे। गांव से ऑटो लेकर सुबह असंध गए थे और रात को वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे राजौंद के नजदीक पहुंचे तो एक कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव सेरधा निवासी करीब 50 वर्षीय सुनील और 45 वर्षीय शमशेर की मौत हो गई। ये घायल हुए उन्होंने बताया कि हादसे में गांव के ही 35 वर्षीय बलकार, 55 वर्षीय पवन, 36 वर्षीय कुलदीप, 42 वर्षीय राजेश, 34 वर्षीय नवाब सिंह, 23 वर्षीय जॉनी व 23 वर्षीय प्रवीन घायल हो गए। उन्होंने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजौंद थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में पुलिस के पास घायलों की शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *