हरियाणा के सोनीपत में नर्सिंग की छात्रा चीनू की ऑनर किलिंग के मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। उसकी मां ने मकान का मेन गेट बंद करते वक्त कहा था, “आज इसे जिंदा मत छोड़ना, इसने हमें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।” इसके बाद पिता अनिल ने उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जब वह बचकर भागी तो भाई राहुल ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। यह पूरी वारदात पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम की एक महिला पुलिसकर्मी के सामने ही अंजाम दी गई। पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसे धक्का दे दिया गया। हालांकि, पुलिस चीनू के हत्यारोपी माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिस बेटी को जिन हाथों से पाल-पोस कर बड़ा किया, वही हाथ उसके खून से रंग गए। चीनू का अंतिम संस्कार भी सोमवार को रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों ने किया। माता-पिता ने तो इसमें शामिल होने से भी इनकार कर दिया। अभी इस मामले में अभी कुछ और सवाल बाकी हैं, जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस इसके लिए उस युवक देवा से भी पूछताछ करेगी, जिससे चीनू शादी करना चाहती थी। पहले जानिए कौन थी चीनू और क्यों परिवार ने उसका कत्ल किया… अब जानिए कैसे किया गया चीनू का मर्डर… तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
पुलिस ने मामले में मृतका चीनू के पिता अनिल, भाई राहुल और मां को अरेस्ट कर लिया है। गोहाना शहर थाने के SHO देवेंद्र कुमार के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर चीनू की हत्या करने और पुलिस पर अटैक करने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… बेटी की मां-पिता और भाई ने मिलकर हत्या की:सोनीपत में लव मैरिज की जिद करने पर किलिंग, पुलिस बुलाई तो गला काटा; तीनों गिरफ्तार हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में नर्सिंग की छात्रा चीनू (23) के ऑनर किलिंग में खुलासा हुआ है। चीनू 2 साल से एक युवक के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी। परिवार इस शादी के बिल्कुल खिलाफ था। रविवार को घर में इसी बात पर झगड़ा हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)