हिसार में जहर निगलने से युवक-युवती की मौत:पिता ने गैंगरेप का लगाया आरोप, 4 के खिलाफ केस दर्ज, नर्सिंग की छात्रा

हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में कार में युवक युवती के जहर निगलने के मामले ने मोड़ ले लिया है। बता दे कि युवती की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती युवक ने भी दम तोड़ दिया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, युवती के पिता के बयान पर 4 युवकों के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दे कि गांव चैनत निवासी 19 वर्षीय युवती और गांव गुराना निवासी 27 वर्षीय युवक सोमवार को कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे।
दोस्त ने अस्पताल में कराया भर्ती हिसार-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव सरसौद के पास दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की जानकारी युवक ने अपने एक दोस्त को फोन कर दी, जिसके बाद दोस्त मौके पर पहुंचा और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवती की मौत हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार को उसकी भी मृत्यु हो गई। मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में गंभीर आरोप लगाए। नर्सिंग स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार को बरवाला स्थित नर्सिंग स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सुमित नामक युवक, जो कार में अपने तीन साथियों के साथ था, उसके बेटी को अपने साथ बैठा लिया। पिता के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बेटी का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई गई है। गैंगरेप और जहर देकर मारने का आरोप इसके तुरंत बाद फोन कट गया। कुछ समय बाद अन्य नंबर से सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहर निगल लिया है। मृतका के पिता का आरोप है कि सुमित और उसके साथियों ने मिलकर उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया और हालत बिगड़ने पर जबरन जहर पिला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *